इस खबर पर बिपाशा को आया गुस्सा, बोलीं- शांत रहें, जब हमारी मर्जी होगी तब होगा

bipasha basu pregnant karan singh grover reaction in anger

मुंबई : बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कुछ समय पहले दोनों के कंडोम के विज्ञापन ने तहलका मचाया था, तो उसके बाद वे अस्पताल के सामने दिखे तो बिपाशा बसु के प्रेग्नेंट होनें की खबरें ही चल पड़ीं।

सोशल मीडिया पर कई फेक तस्वीरें भी आईं, लेकिन अब बिपाशा बसु ने प्रेग्नेंसी की इन फेक खबरों की अच्छे से खबर ली है और उन्होंने पूरा मामला एकदम साफ कर दिया है। उन्होंने ट्विटर पर साफ किया है कि वे प्रेग्नेंट नहीं है, यही नहीं उन्होंने ये सारी बातें काफी गुस्से में कही लगती हैं।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, ‘मैं फिर से हैरान हूं। मैंने कार में बैठते समय बैग को अपनी गोद में क्या रख लिया कुछ मीडिया संस्थानों ने तो मेरी प्रेग्नेंसी की खबरें ही उड़ा दीं…दोस्तों मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं…बहुत ही गुस्सा आ रहा है…शांत रहें…यह तभी होगा जब हम चाहेंगे।’

उनके इस ट्वीट में काफी गुस्सा झलकता भी है। वैसे भी दोनों की गोवा की हॉट तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं। चलिए बिपाशा ने अपना पक्ष तो साफ कर दिया है। अब देखते हैं कि बॉलीवुड में उनका अगला प्रोजेक्ट कौन-सा होगा क्योंकि शादी के बाद बिपाशा की कोई फिल्म नहीं आई है।

Share:
Copied!