इस मैगजीन के कवर पर दिखेंगी दीपिका, कराया हॉट फोटोशूट

deepika padukone photoshoot for vogue

मुंबई : इन दिनों अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हर तरफ छाई हुई हैं। रानी पद्मावती के रोल में उनकी खूब प्रशंसा हो रही है और साथ ही ये फिल्म धमाकेदार कमाई भी कर रही है। इसी बीच दीपिका की कुछ हॉट तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें इस अभिनेत्री का रेड हॉट अवतार देखने को मिला है।

ये तस्वीरें दीपिका ने वोग मैगजीन के लिए खिंचवाईं हैं। इस मैगजीन के फरवरी के इश्यू में दीपिका कवर पेज पर नज़र आने वाली हैं। इन तस्वीरों को वोग ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

मैगजीन के फरवरी महीने का नाम है Happy Issue- वो बातें जो आपके चेहरे पर मुस्कुराहट लाती हैं। इस मैगजीन में दीपिका कुछ उन मुद्दों पर भी बात करेंगी जो फैंस के लिए कुछ नया होगा। इसके साथ ही दीपिका इसमें अपने डिप्रेशन के दौर बारे में भी कुछ दिलचस्प बातें बताएंगी।

दीपिका की ये तस्वीर सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है जिसमें वो पूरी तरह रेड हॉट ड्रेस में नज़र आ रही हैं। इसमें दीपिका ने ब्लैक और रेड कलर की ड्रेस पहनी है और साथ में रेड बूट्स उनकी हॉटनेस को और भी बढ़ा रहे हैं। इस फोटोशूट के लिए दीपिका को जानी मानी स्टाइलिस्ट अनीता श्रॉफ अदजानिया ने तैयार किया है।

दीपिका ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि The ‘Happiness’ Project के लिए इससे बेहतर समय कोई और नहीं हो सकता था। साथ ही इस अभिनेत्री ने वोग इंडिया को धन्यवाद भी दिया है।

Share:
Copied!