कल्पना सोरेन ने ट्विटर पर किया भावुक पोस्ट

कल्पना सोरेन ने ट्विटर पर किया भावुक पोस्ट

कल्पना सोरेन ने ट्विटर पर किया भावुक पोस्ट

बाबा, आपका सपना अब हमारी जिम्मेदारी” शिबू सोरेन को बहू कल्पना सोरेन की भावुक विदाई


झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर है। इस बीच, उनकी बहू  कल्पना सोरेन ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक बेहद भावुक पोस्ट लिखकर सभी की आंखें नम कर दीं।

कल्पना सोरेन ने अपने संदेश की शुरुआत इन शब्दों से की —

“प्रिय बाबा, जब पूरा देश आपको अश्रुपूरित नेत्रों से विदा कर रहा है, मैंने एक कोना पकड़ लिया है… आज आपके जाने से वह बेटी-सी बहू अपनी टूटी हुई हिम्मत बटोरने का साहस नहीं कर पा रही है।”

उन्होंने लिखा कि शिबू सोरेन सिर्फ उनके ससुर नहीं थे, बल्कि “झारखंड के बाबा” थे — हर उस बच्चे के, जिसने जंगलों की गोद में जन्म लिया और संघर्ष को पहली सांस में महसूस किया।

कल्पना सोरेन ने शिबू सोरेन के व्यक्तित्व की सादगी, उनकी दूरदर्शिता और हर व्यक्ति की पीड़ा को सुनने की क्षमता को याद करते हुए कहा —

“जब आप ‘झारखंड’ कहते थे, तो वो शब्द भूगोल नहीं, संवेदना बन जाता था।”

उन्होंने यह भी लिखा कि बाबा ने राजनीति को “घर की तरह” जिया, जहां सत्ता से अधिक संबंधों का सम्मान था।

“आपने केवल झारखंड को खड़ा नहीं किया, हम सबको आत्मनिर्भर होने का हौसला दिया।”

अपने संदेश के अंत में कल्पना सोरेन ने वादा किया —

“आपका नाम सिर्फ इतिहास में नहीं रहेगा, वो हर लड़की के साहस में, हर गांव के संघर्ष में, और झारखंड की हर सांस में जिंदा रहेगा।”

उन्होंने पोस्ट को इस भावुक पंक्ति के साथ समाप्त किया —

“आप हमारे संस्कार बन गए हैं। आपके बिना जीना मुश्किल है, पर आपके सपनों को जीना अब हमारा धर्म है।”

शिबू सोरेन के निधन के बाद से झारखंड में शोक का माहौल है। विभिन्न राजनीतिक दलों, संगठनों और आम जनता ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

Share:
Copied!