नेमरा में खेतों की मेड़ पर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, धान रोपनी का लिया जायजा, किसानों से किया संवाद

नेमरा में खेतों की मेड़ पर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, धान रोपनी का लिया जायजा, किसानों से किया संवाद

नेमरा में खेतों की मेड़ पर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, धान रोपनी का लिया जायजा, किसानों से किया संवाद


मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन का खेती-किसानी से लगाव किसी से छुपा नहीं है। इसकी झलक एक बार फिर देखने को मिली, जब वह रामगढ़ जिला के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास से निकलकर खेतों की मेड़ से होते हुए धान रोपनी कर रहे किसानों के बीच पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने खेतों में हो रही धान की बुवाई का अवलोकन किया और कहा कि कृषि न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, बल्कि हमारी पहचान, अस्मिता, संस्कृति और परंपरा की भी वाहक है। उन्होंने कहा— किसान खुशहाल होगा, तभी राज्य और देश समृद्ध होगा। हमारी सरकार किसानों को सशक्त और खुशहाल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

धान रोपनी करती महिलाओं से मुलाकात

बारिश के मौसम में खेतों में धान की बुवाई जोरों पर है। मुख्यमंत्री ने खेतों में काम कर रही ग्रामीण महिलाओं से संवाद किया और खेती-किसानी की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि खेतों की हरियाली किसानों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, और जब फसलें लहलहाएंगी तो वही उनकी मुस्कान बनेगी।

किसानों की समस्याएं सुनीं, समाधान का भरोसा दिया

किसानों ने अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर खुशी जताई। उन्होंने अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनके समाधान का मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया। उन्होंने कहा— “किसानों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। आप सरकारी योजनाओं से जुड़ें और लाभ उठाएं। मैं आपके लिए हमेशा खड़ा हूं, और आपकी समस्याओं का निराकरण निश्चित तौर पर होगा।

Share:
Copied!