कैटरीना-अनुष्का को लेकर ये कहाँ निकल परे किंग खान, फोटो हुआ वायरल

latest pic from the set zero

मुंबई : शाहरुख खान, अनुष्‍का शर्मा और कैटरीना कैफ अपनी आगामी फिल्‍म जीरो को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में किंग खान ने फिल्‍म के सेट से एक तसवीर शेयर की है जिसमें शाहरुख रिक्‍शा चलाते नजर आ रहे हैं और दोनों एक्‍ट्रेसेस इस राउड का लुत्‍फ उठाती दिख रही हैं।

शाहरुख सफेद शर्ट और ब्‍लू डेनिम में हैं और दोनों हसीनाओं ने भी उनसे मैचिंग कपड़े पहन रखे हैं। इस तसवीर को देखकर फिल्‍म ‘जब तक है जान’ की याद आ सकती है क्‍योंकि उस फिल्‍म में भी इस तिकड़ी ने धमाल मचाया था।

जीरो में शाहरुख एक बौने के किरदार में नजर आने वाले हैं, ऐसा किरदार उन्‍होंने इससे पहले कभी नहीं निभाया है। फिल्‍म का पहला टीजर दर्शकों के बीच काफी उत्‍सुकता पैदा कर चुका है और किंग खान का किरदार भी दर्शकों को भाया है। शाहरुख के फैंस इस फिल्‍म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आनंद एल रॉय का शाहरुख के साथ यह पहला प्रोजेक्‍ट है। आनंद एल रॉय ‘तनु वेड्स मनु’, ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ और ‘रांझणा’ जैसी सुपरहिट फिल्‍में दे चुके हैं। आनंद एल रॉय हटकर फिल्‍में बनाने के लिए जाने जाते हैं और किसी खास शहर से अपनी कहानी को गढ़ते हैं। फिलहाल ‘जीरो’ की कहानी के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

बता दें इससे पहले शाहरुख, इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्‍म ‘जब हैरी मेट सेजल’ में नजर आये थे। फिल्‍म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। अब फैंस को शाहरुख की इस फिल्‍म से काफी उम्‍मीदें हैं।

Share:
Copied!