चाईबासा में तीरों से हमला

सब्जी बेचने जा रहे युवक पर रास्ते में ताबड़तोड़ 20 तीर चलाए गए, 3 तीर शरीर में घुसे, हालत गंभीर।

सब्जी बेचने जा रहे युवक पर बरसाए 20 तीर

झारखंड के चाईबासा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां झींकपानी थाना क्षेत्र में एक सब्जी विक्रेता पर तीरों से हमला कर दिया गया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बेटेया गांव के रहने वाले चोया बिरुली शनिवार को अपने गांव से जोड़ापोखर हाट सब्जी बेचने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से छिपे चिड़ियापहाड़ी गांव के रहने वाले दोपे बिरुली ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक के बाद एक करीब 20 तीर चलाए। इनमें से 3 तीर चोया बिरुली के शरीर में जा घुसे।

हमले के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। झींकपानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सदर अस्पताल चाईबासा में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम शरीर में फंसे तीर निकालने में लगी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी दोपे बिरुली घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। अभी तक हमले की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि घायल की हालत ठीक होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी, ताकि पूरे मामले की जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *