छात्र पर चाकू से 80 बार वार कर की गई निर्मम हत्या… जांच में जुटी पुलिस…

छात्र पर चाकू से 80 बार वार कर की गई निर्मम हत्या… जांच में जुटी पुलिस…

पटना : अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहे दसवीं में पढ़ने वाले छात्र को कुछ अपराधियों ने मोतिहारी स्टेशन के पास घेर लिया तथा उसके शरीर पर चाकुओं से 80 बार वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। मामला मोतिहारी जिले के नगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी मोहल्ले का है। जहां अपराधियों और बदमाशों ने अपने दुसाहस का परिचय देते हुए उसके साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया तथा वहां से फरार होने में भी कामयाब रहे। घटना की जानकारी जैसे ही आस-पास के लोगों को मिली मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल छात्र को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात अपराधियों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मोतिहारी जिले के नगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी मोहल्ला का रहने वाला छात्र विपुल कुमार अपने परिवार वालों के साथ पिछले 2 साल से यहां रहता था और शांतिनिकेतन स्कूल में पढ़ाई करता था। किराए पर रह कर पढाई करने वाले छात्र जिले के ही पकरी दयाल का रहने वाला था और उसके पिता राजेश कुमार त्रिपाठी  शहर में ही नौकरी करते थे। कल रात अपने दोस्तों के साथ एक पार्टी में गया था जहां से लौटने के दौरान शांतिपुरी मोहल्ले से पहले स्टेट बैंक के एटीएम के पास पहले से ही घात लगाए बैठे कुछ बदमाशों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। जब तक उसके दोस्त कुछ समझते थे तब तक अपराधी चाकू से उसके शरीर पर कई वार कर चुका था। किसी तरह अपराधियों के चंगुल से उसके दोस्त भागते हुए आसपास के लोगों को बुलाएं और विपुल को इलाज के लिए अस्पताल में गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की जानकारी जैसे ही नजदीकी थाने को  मिली
वह भी मौके पर पहुंचे तथा लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम करवाया तथा अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी में छापेमारी करने लगी।वही हत्या के कारण को जानने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अपराधियों के द्वारा छात्र विपुल के शरीर पर 80  बार चाकू से वार किया गया था।

Share:
Copied!