जाह्नवी की पहली फिल्म ‘धड़क’ का ट्रेलर देख अर्जुन कपूर हुए गदगद, कह दी ये बड़ी बात

सोमवार का दिन जाह्नवी कपूर के लिए बहुत बड़ा और खास रहा। उनकी पहली फिल्म ‘धड़क’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ। इवेंट में पापा बोनी कपूर, बहन खुशी कपूर, चाचा अनिल कपूर और भाई मोहित मारवाह मौजूद थे फिर भी श्रीदेवी की कमी खली। ‘धड़क’ में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आ रहे हैं। फिल्म अगले महीने 20 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म मेवाड़ी बैकग्राउंड पर बनी है।

 

अर्जुन कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘आज जाह्नवी कपूर ने अपनी एक नई और खूबसूरत जर्नी स्टार्ट की है। ट्रेलर में तुम और ईशान दोनों कमाल के लिए लग रहे हो। दोनों की अदाकारी एक नशे की तरह लोगों पर चढ़ रही है। मेरी तरफ से तुम दोनों के लिए खूब सारा प्यार। मैं धड़क की पूरी टीम के लिए शुभकामनायें देता हूं।’
Share:
Copied!