ट्रेन में इस अभिनेत्री के साथ हुई छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

actress sanusha santosh

नई दिल्ली : मलयालम अभिनेत्री स्नुषा संतोष के साथ चलती ट्रेन में कथित तौर पर छेड़खानी का मामला सामने आया है। अभिनेत्री का आरोप है कि ट्रेन में उनके साथ बदसलूकी हुई और जब उन्होंने इसपर चुप रहने की जगह आवाज उठाने का निर्णय लिया तो वहां मौजूद लोगों में से कोई भी मदद के लिए सामने नहीं आया।

स्नुषा ने बताया, ‘मैंने अपने होठों के पास कुछ महसूस किया और जब मैंने आंखे खोली तो देखा कि एक अंजान शख्स मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा था। ये देख कर मैं घबरा गई और मैंने उसका हाथ और उंगलिया मरोड़ दी और उसे ट्रेन बर्थ से बाहर ढकेलने की कोशिश की। मैंने चिल्लाया पर किसी ने कोई रिएक्ट नहीं किया। सिर्फ दो लोग मेरी मदद के लिए आये, एक पैसेंजर व एक स्क्रिप्ट राइटर। ये वाकया रात के 1 बजकर 10 मिनट का है।’

बाद में टीटी को इसकी सूचना दी गई और टीटी ने अगले स्टेशन पर रेलवे पुलिस को सूचना दी। स्नुषा ने बताया कि जब तक टीटी नहीं आया उन्होंने किसी तरह आरोपी को पकड़े रखा और भागने नहीं दिया। बाद में टीटी ने आरोपी को रेलवे पुलिस को सौंप दिया और पुलिस ने पूछताछ शुरू की। स्नुषा ने कहा, मैंने पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज करवाया और तिरुवनंतपुरम तक की अपनी यात्रा पूरी की उसी ट्रेन में।

आपको बता दें कि आरोपी को 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। ये घटना मावेली एक्सप्रेस के टीयर टू की है जब ट्रेन मंगलौर सेंट्रल से तिरुवनंतपुरम की ओर जा रही थी।

Share:
Copied!