धोनी की गर्लफ्रेंड निकली जूली-2 की एक्‍ट्रेस

साल 2004 में अभिनेत्री नेहा धूपिया स्टारर फिल्म जूली तो आपको याद होगी ही। अब उसी फिल्म का सीक्वल यानि जूली-2 आ रही हैं। जिसका हालिया ट्रेलर जारी हुआ हैं। फिल्म जूली 2 में मुख्य किरदार में राय लक्ष्मी नजर आने वाली हैं जिनका नाम धोनी के साथ जुड़ चुका है।
धोनी से जुड़ चुका है राय लक्ष्‍मी का नाम

कुछ सालों तक धोनी और राय लक्ष्‍मी का अफेयर अखबारों की सुर्खियों में छाया रहा। दोनो के बीच रिलेशनशिप की बात शादी तक पहुंच गई। दोनों का रिश्‍ता ज्‍यादा दिनो तक चल नहीं पाया। 2011 आईपीएल में दोनों के अफेयर की चर्चाएं परवान चढ़ी थीं। इसी बीच धोनी ने देहरादून में अपनी स्‍कूल फ्रेंड साक्षी रावत से शादी कर ली। जिसके साथ धोनी और राय लक्ष्‍मी के रिलेशनशिप का खात्‍मा हुआ। खबरों की मानें तो लक्ष्मी राय और महेंद्र सिंह धोनी के बीच कुछ वक्त अफेयर रहा था। फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया।

 दे चुकीं हैं धोनी और अपने रिश्‍ते पर बयान

एक इंग्लिश न्यूजपेपर से बातचीत के दौरान राय लक्ष्मी ने कहा था आज इतना वक्त बीत गया मगर जब भी धोनी का जिक्र आता है तो मेरा नाम लिया जाता है। उन्होंने कहा कि आज भी उनके रोमांस की अफवाहें उड़ाई जाती हैं। लक्ष्मी ने कहा कि उन्हें इस तरह की अटकलों से नफरत है। अखबार से बात करते हुए वह बोलीं मुझे यकीन हो चला है कि धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग के निशान की तरह हो गया है जो आसानी से नहीं जाएगा। राय ने कहा कि मुझे अचरज है कि लोग अभी भी इस काम में अपनी ऊर्जा खपा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे डर है कि भविष्य में कभी मेरे बच्चे टीवी पर इसे देखेंगे और मुझसे पूछेंगे।

धोनी और मैं बहुत अच्‍छे दोस्‍त हैं
धोनी के बाद भी मेरे तीन चार लोगों के साथ रिश्ते रहे। मगर उसे किसी ने शायद नोटिस नहीं किया। धोनी के साथ अपने रिश्तों पर बात करते हुए लक्ष्मी बोलीं मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानती थी। पर ये नहीं कह सकती कि क्या इसे किसी रिश्ते का नाम दिया जा सकता था। यह कभी भी क्लिक नहीं किया। लेकिन हम अभी भी एक दूसरे की भरपूर इज्जत करते हैं। वह भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुका है। उसने शादी कर ली है। हमारी कहानी तो वहीं पर खत्म हो गई। मैं भी अब एक्टिंग पर फोकस कर रही हूं।

Share:
Copied!