रिलीज होते ही हिट हुआ हनी सिंह का ये गाना, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

मुंबई : रैपर हनी सिंह ने धमाकेदार वापसी कर ली है। उनका नया गाना ‘दिल चोरी’ यूट्यूब पर छाया हुआ है। जब से हनी सिंह ने अपने नए गीत की घोषणा की थी, तभी से प्रशंसक बेसब्री से उनके इस गीत का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही ये गाना रिलीज हुआ हनी सिंह ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। आलम ये है कि रिलीज के तीन दिनों में ही यूट्यूब पर इस गाने को दो करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

ये गाना हंस राज हंस का हिट गाने दिल चोरी साडा हो गया का रिमेक है। इस गाने ने एक रिकॉर्ड भी बना लिया है। रिलीज होने के 24 घंटे के भीतर सबसे अधिक बार देखे जाने वाले वीडियो का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी इस गाने ने कायम कर लिया है। इस गाने को रिलीज के 20 घंटे में ही एक करोड़ से ज्यादा बार देखा गया।

बता दें कि ये एक आइटम नंबर है जो फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के लिए हनी सिंह ने गाया है। ये गाना नुसरत भरूचा, कार्तिक आर्यन और सनी सिंह निज्जर पर फिल्माया गया है जो अब लोगों को काफी पसंद आ रहा है। ये फिल्म अगले साल वैलेंटाइन के मौके पर 9 फरवरी 2018 को रिलीज होगी।

Share:
Copied!