SSC GD परीक्षा में हाईटेक नकल का खुलासा, रांची से 6 अभ्यर्थी गिरफ्तार

रांची में SSC GD परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल गैंग का पर्दाफाश स्क्रीन पर अपने आप हल हो रहे थे सवाल, 6 अभ्यर्थी गिरफ्तार #SSCGD #RanchiNews #ExamFraud #BreakingNews

रांची, झारखंड

रांची के पंडरा थाना क्षेत्र में स्थित फ्यूचरिस्टिक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां रिमोट एक्सेस तकनीक से परीक्षा में नकल कराई जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में 6 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, परीक्षा की पहली शिफ्ट के दौरान इन्वीजिलेटर को कुछ अभ्यर्थियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। उन्होंने देखा कि कुछ उम्मीदवार लगातार कंप्यूटर स्क्रीन को देख रहे थे और सवाल अपने आप हल होते जा रहे थे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस जांच में पता चला कि कंप्यूटरों को रिमोट एक्सेस के जरिए बाहर से ऑपरेट किया जा रहा था। वहीं बैठा सॉल्वर गैंग सवालों के जवाब हल करके सीधे अभ्यर्थियों की स्क्रीन पर भेज रहा था।

गिरफ्तार किए गए 6 अभ्यर्थियों में ऋषिकेश और राहुल समेत 5 लोग बिहार के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी कोडरमा का बताया गया है। पुलिस ने सभी संदिग्ध कंप्यूटर जब्त कर लिए हैं और मामले की जांच जारी है।

पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे मामले में परीक्षा केंद्र के किसी कर्मचारी या तकनीकी स्टाफ की भूमिका तो नहीं थी। बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी भी की जा रही है।

इस घटना के बाद भर्ती परीक्षाओं की सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *