कर्णप्रयाग मारपीट केस में चारों निहंग सिखों को मिली जमानत, जेल से रिहा होकर पांवटा साहिब पहुंचे; बोले- ‘हम किसी के खिलाफ नहीं हैं’
चमोली/पांवटा साहिब: उत्तराखंड के चर्चित कर्णप्रयाग मारपीट मामले में गिरफ्तार चारों निहंग सिखों को अदालत से बड़ी राहत मिल गई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत से जमानत मिलने के बाद चारों आरोपी जेल से रिहा होकर हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब पहुंचे, जहां विभिन्न निहंग सिख जत्थेबंदियों और संगत ने उनका स्वागत किया।…
