पलामू में चैनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन! हत्या, POCSO और धोखाधड़ी समेत 3 मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार
पलामू: झारखंड के पलामू जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर चैनपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग तीन आपराधिक मामलों में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पॉक्सो एक्ट, हत्या, धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे गंभीर मामलों में नामजद आरोपी शामिल हैं।…
