हल्दीपोखर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो बीच सड़क पर पलटा, 3 बच्चे घायल; दो की हालत गंभीर, अभिभावकों में आक्रोश
हल्दीपोखर (जमशेदपुर): झारखंड के हल्दीपोखर में सोमवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा एक ऑटो रिक्शा सड़क हादसे का शिकार हो गया। हल्दीपोखर-हाता नेशनल हाईवे-220 पर भारत पेट्रोलियम के नजदीक ऑटो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे के वक्त ऑटो में विद्या भारती इंग्लिश स्कूल के 9 बच्चे सवार थे। इस दुर्घटना…
