कई दिनों से लापता है दारोगा का बेटा …पुलिस की भूमिका पर उठने लगे सवाल…

पटना : बिहार के हाजीपुर से एक पखवाड़े से अधिक समय से लापता हुए दारोगा पुत्र का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनो के सब्र का बांध टूटने लगा है.ऐसे में अब पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

सीवान के रघुनाथपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार निराला के 9 वर्षीय पुत्र के कुमार गौरव का अबतक नही चल सका है.परिजन सदमे में है. वे अब भी अपने लाल की तलाश में खुद भी जुटे हैं लेकिन अब भी दारोगा और उनके परिवारों ने उम्मीद नहीं छोड़ी है.

 

पुलिस की भूमिका से परिजन खुश नहीं है. बच्चे की दादी ने बात करते हुए कहा कि सही ढ़ंग से जांच होती तो उनका पोता अब तक मिल जाता.

 

परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने बच्चे के गायब होने के दिन के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मुहैया कराये हैं जिसमे बच्चा जाता हुआ दिख रहा है. बावजूद इसके बच्चे का कोई आता पता नहीं है.

 

Share:
Copied!