कौकब कादरी ने कहा- अशोक चौधरी पर होगी कार्रवाई, पार्टी को किया गुमराह

बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्‍यक्ष कौकब कादरी ने पूर्व अध्‍यक्ष अशोक चौधरी पर कार्रवाई करने की बात कही है। उन्‍होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में मारपीट और नारेबाजी की गई है, उसने साफ तौर पर कांग्रेस की प्रतिष्‍ठा को धूमिल करने का काम किया है। इस मामले में एक जांच समिति गठित की गई है। रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जायेगी।

कादरी ने बुधवार को पटना स्थित सदाकत आश्रम संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि अशोक चौधरी का 16 लाख नए सदस्य बनाने दावा झूठा है। उन्होनें पार्टी कोष में 80 लाख रुपए तो जमा कराए हैं लेकिन सदस्य केवल 4.70 लाख ही हैं।

बता दें कि सोमवार को बिहार कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में जमकर हंगामा हुआ था। मारपीट से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाये गये थे।

Share:
Copied!