लखनऊ: नकली नोट की तस्करी करने वाले एक अधेड़ को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उत्तर प्रदेश में जाली नोट का धंधा पनप रहा है। लखनऊ में आज नाका कोतवाली क्षेत्र में नकली नोट के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने रेवड़ी गली से नकली नोट की तस्करी करने वाले एक अधेड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से 22,000 रुपया…

Read More

18वें एशियन गेम्स में सुधा सिंह ने 3,000 मीटर स्टीपल चेज में रजत पदक विजेता

एथलेटिक्स की काफी कठिन मानी जाने वाली स्टीपल चेज स्पर्धा में एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला धावकों में से एक उत्तर प्रदेश की सुधा सिंह ने जकार्ता एशियाई खेलों में रजत पदक जीता है। सुधा सिंह की इस सफलता पर उत्तर प्रदेश सरकार ने उनको 30 लाख रुपया की ईनामी धनराशि देने के साथ ही सरकारी नौकरी का…

Read More

जानलेवा गेम मोमो का मैसेज एक पुलिस कर्मी को आया,गेम खेलने से मना करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी

फिर एक बार जानलेवा गेम मोमो का मैसेज आने से लोगों में दहशत फैल गया है। इस बार किसी आम जनता को नहीं बल्कि पुलिस कर्मी को ही मैसेज दिया गया है। एक को गेम खेलने का आमंत्रण तो दूसरे को जान से मारने की धमकी दी गई है। जलपाईगुड़ी अदालत में कार्यरत पुलिस कर्मी…

Read More

महाराष्ट्र: विस्फोटक बरामद करने के मामले में अब पांचवीं गिरफ्तारी

महाराष्ट्र एटीएस के भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद करने के मामले में अब पांचवें व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसी मामले में पहले गिरफ्तार हुए लोगों से पूछताछ के दौरान पांच साल पुराने दाभोलकर हत्याकांड से जुड़े आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सकी है। एटीएस ने 10 अगस्त को मुंबई के निकट नालासोपारा से…

Read More

कश्मीर: आतंकी संगठनों से जुड़ने का आंकड़ा इस साल तेजी से बढ़ा, युवाओं ने थामा आतंकी जाकिर मूसा का संगठन

कश्मीर में स्थानीय युवाओं का आतंकी संगठनों से जुड़ने का आंकड़ा इस साल तेजी से बढ़ा है। 2010 के बाद इस साल सबसे ज्यादा युवाओं के विभिन्न आतंकी संगठनों से जुड़ने के मामले सामने आए हैं। गृह मंत्रालय ने इस साल 31 जुलाई तक के आंकड़े जारी किये हैं। जिसके मुताबिक, 2010 के बाद इस…

Read More

राउरकेला: चिकित्सकों की लापरवाही के कारण बार-बार मरीजों की मौत, मुआवजा देने की मांग

राउरकेला सरकारी अस्पताल (आरजीएच) में चिकित्सकों की लापरवाही के कारण बार-बार मरीजों की मौत का मामला दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। खास कर प्रसूति विभाग के खिलाफ ज्यादा शिकायतें मिल रही हैं। शनिवार की रात प्रसव के लिए भर्ती महिला व बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर घंटों हंगामा किया। अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता…

Read More
indian railway

मुंबई पुलिस ने रेल मंत्री के कोटे से भर्ती के नाम पर बेरोजगारों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया

मुंबई पुलिस ने रेल मंत्री के कोटे से भर्ती के नाम पर बेरोजगारों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ दिन पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल के निर्देश पर इसकी जांच शुरू की गई थी। पुलिस उपायुक्त अभिषेक त्रिमुखे ने बताया कि…

Read More
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण कार्य 25 अक्टूबर तक पूरा हो जाने की उम्मीद

सरदार सरोवर बांध के पास बन रही विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण कार्य 25 अक्टूबर तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। यह प्रतिमा सरदार पटेल की है और इसकी ऊंचाई 182 मीटर है। राज्य में पाटीदार आरक्षण आंदोलन से गरमाए सियासी माहौल के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी…

Read More

अहमदाबाद: चार मंजिला इमारत ढही , इमारत के मलबे में 10 लोगों के फंसे होने की आशंका

गुजरात के अहमदाबाद में रविवार रात चार मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा हो गया।इमारत के मलबे में 10 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मलबे से दो लोगों को निकाला जा चुका है। राहत और बचाव कार्य के लिए स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं। बताया…

Read More
राजस्थान: राजपरिवारों की राजनीतिक आस्था माहौल के मुताबिक बदलती रही

राजस्थान: राजपरिवारों की राजनीतिक आस्था माहौल के मुताबिक बदलती रही

विधानसभा चुनाव हो या फिर लोकसभा चुनाव, राजस्थान की राजनीति में पूर्व राजघरानों का दबदबा हमेशा रहा है। राजनीतिक पार्टियों ने हमेशा से ही राजघरानों को उतना ही महत्व दिया, जितना राजनीतिक परिवारों को। प्रदेश की राजनीति का एक सच यह भी है कि पूर्व राजपरिवारों की राजनीतिक आस्था माहौल के मुताबिक बदलती रही है।…

Read More

वैज्ञानिकों की चेतावनी, अगर ग्लोबल वॉर्मिंग के हालात नहीं बदले, तो केरल बाढ़ जैसी आपदा को नहीं रोका जा सकेगा।

केरल में मूसलाधार बारिश के बाद आई भयंकर बाढ़ से सबकुछ तहस-नहस हो गया है। बाढ़ ने साढ़े तीन सौ से ज्यादा लोगों की जिंदगी लील ली है, जबकि 13 लाख के करीब लोग अपना घर छोड़ने पर मजबूर हो गए। लोगों की जिंदगी भर की कमाई से बना उनका आशियाना ताश के पत्तों की…

Read More
atal bihari vajpayee

मुरादाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थि कलश यात्रा पर पुष्पवर्षा

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्‍‌न अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थि कलश यात्रा पर सम्भल और अमरोहा जनपद में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आज शाम यहां रामगंगा में अस्थि विसर्जन किया जाएगा। अस्थि कलश को लेकर पंचायतीराज एवं लोक निर्माण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)भूपेंद्र सिंह आ रहे हैं। शनिवार की सुबह पुष्प वर्षा के…

Read More
indian rail

रेलवे सितंबर से ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बंद होगी Free में मिलने वाली सेवा

भारतीय रेलवे एक सितंबर से ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों के लिए बड़ा बदलाव करने जा रही है. अगले महीने से रेलवे फ्री में मिलने वाली एक सेवा बंद कर देगी.  दरअसल जब भी आप भारतीय रेलवे के ऑनलाइन प्लैटफॉर्म irctc.co.in से कोई टिकट बुक करते हैं, तो आपको एक ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलता है….

Read More

मेट्रो में वृद्ध ने रैक के आगे छलांग लगाकर खुदकशी करने की कोशिश की

महानायक उत्तम कुमार मेट्रो स्टेशन में एक वृद्ध ने रैक के आगे छलांग लगाकर खुदकशी की कोशिश की। मोटर मैन की सक्रियता से वृद्ध की कोशिश नाकाम रही। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 6.03 बजे कवि सुभाष की ओर जा रहे एसी रैक के महानायक उत्तम कुमार स्टेशन में डाउन प्लेटफार्म पर पहुंचते ही…

Read More
RAPE CASE

तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म , आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तीन साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसका नाम मोहम्मद शाहरुख (22) है। वह गोलाबाड़ी थानांतर्गत नंदघोष रोड का रहने वाला है। शुक्रवार को उसे हावड़ा के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया…

Read More