रामगढ़ में दिशा की बैठक में सांसद मनीष जायसवाल का फूटा गुस्सा, अधिकारियों को लगाई फटकार; फैक्ट्रियों की होगी सख्त जांच
रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार और विभागीय लापरवाही को लेकर जनप्रतिनिधियों का गुस्सा आखिरकार सामने आ गया। बुधवार को रामगढ़ समाहरणालय सभागार में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित योजनाओं, अधूरे सरकारी…
