ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ओरांगुटान को वापस मांग रहा इंडोनेशिया, हजारों किमी दूर कैसे पहुंचे वनमानुष? तस्करी नेटवर्क का शक
भुवनेश्वर। ओडिशा के बालासोर जिले के जंगल से मिले पांच नन्हे ओरांगुटान को लेकर भारत और इंडोनेशिया के बीच हलचल बढ़ गई है। इंडोनेशिया ने भारत से इन वनमानुषों को वापस लौटाने की अपील की है। इंडोनेशियाई अधिकारियों को आशंका है कि ये पांचों ओरांगुटान किसी अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी नेटवर्क के जरिए अपने प्राकृतिक आवास…
