जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात, संगठन और सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा

जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात, संगठन और सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा


झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो ने रविवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान खीरू महतो ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा नीतीश कुमार का नाम वैश्विक सूची में दर्ज किए जाने पर उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने झारखंड में जदयू संगठन की वर्तमान स्थिति से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की।
बैठक में झारखंड प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर भी चर्चा की गई और संगठन को और अधिक मजबूत करने के उपायों पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर जदयू नेता पिंटू सिंह भी उपस्थित रहे।
जदयू नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में झारखंड में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू किया

Share:
Copied!