झारखंड ने रचा इतिहास, ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए विशेष OPD शुरू, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी की पहल की देशभर में सराहना

झारखंड ने रचा इतिहास, ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए विशेष OPD शुरू, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी की पहल की देशभर में सराहना

झारखंड ने रचा इतिहास, ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए विशेष OPD शुरू, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी की पहल की देशभर में सराहना

झारखंड सरकार ने सामाजिक न्याय और स्वास्थ्य अधिकारों के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए विशेष OPD शुरू करने की घोषणा की है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की यह पहल देशभर में सराही जा रही है और इसे “मानवता की जीत” बताते हुए झारखंड को मॉडल स्टेट की उपाधि दी जा रही है।

 ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए अलग OPD की शुरुआत

नई व्यवस्था के तहत राज्य में प्रत्येक सरकारी अस्पताल में समर्पित OPD कक्ष खोला जाएगा, जहाँ ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सम्मानपूर्वक जांच, परामर्श और इलाज मिलेगा। यह सेवा बिना भेदभाव के, पूर्ण गरिमा के साथ प्रदान की जाएगी।

सम्मान स्वास्थ्य सेवा’ प्रणाली लागू

स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों में “सम्मान स्वास्थ्य सेवा” व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत:

  • ट्रांसजेंडर समुदाय की जरूरतों अनुरूप विशेष चिकित्सा सेवाएँ
  • मनोवैज्ञानिक परामर्श
  • विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता
  • जेंडर-सेंसिटिव हेल्थकेयर वातावरण

स्टाफ के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल कर्मियों को संवेदनशीलता और पेशेवर व्यवहार के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि ट्रांसजेंडर समुदाय के मरीजों को सम्मान और सुरक्षित माहौल मिल सके।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का संदेश

“हर व्यक्ति सम्मान का हकदार है। ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यधारा में समान स्थान मिले, यह सरकार का दायित्व है और मैं व्यक्तिगत रूप से इसके लिए प्रतिबद्ध हूँ।”

स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन

स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद से डॉ. अंसारी ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और सुलभ बनाने पर विशेष जोर दिया है।

  • आपातकालीन सेवाओं में सुधार
  • मेडिकल सुविधाओं का विस्तार
  • ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य पहुंच को मजबूत बनाना
    इन सभी प्रयासों ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा दी है।
Share:
Copied!