दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने रांची के चेशायर होम रोड स्थित चेशायर होम पहुंचकर दिव्यांग बच्चों के साथ समय बिताया।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने रांची के चेशायर होम रोड स्थित चेशायर होम पहुंचकर दिव्यांग बच्चों के साथ समय बिताया।

रांची |
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने रांची के चेशायर होम रोड स्थित चेशायर होम पहुंचकर दिव्यांग बच्चों के साथ समय बिताया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया, उनका उत्साहवर्धन किया और उनके बीच कंबल व आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि यह पहला अवसर है जब बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की जयंती उनके बिना मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गुरुजी का संघर्ष, त्याग और बलिदान झारखंड आंदोलन की आत्मा है। कमजोर, पिछड़े और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए उनका जीवन समर्पित रहा और उनके विचार व आदर्श सदियों तक हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने चेशायर होम से अपने भावनात्मक जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि वे अक्सर यहां आते रहे हैं। उन्होंने संस्था की व्यवस्था और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि यहां के सदस्यगण त्याग और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा, शक्ति और आत्मविश्वास किसी से कम नहीं है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चेशायर होम को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया और नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजन कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है और आगे भी ठोस कदम उठाए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने भी बच्चों से संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया तथा संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।

Share:
Copied!