प्रशिक्षु IAS अधिकारियों ने किया बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का अध्ययन भ्रमण किया।

प्रशिक्षु IAS अधिकारियों ने किया बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का अध्ययन भ्रमण किया।



रांची। शीतकालीन अध्ययन भ्रमण के तहत प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के दो दलों ने आज बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची का भ्रमण किया। इस दौरान हवाई अड्डा प्रशासन ने अधिकारियों को एयरपोर्ट की कार्यप्रणाली की विस्तृत और व्यावहारिक जानकारी दी।

भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को रनवे, टैक्सीवे और अन्य एयरसाइड सुविधाओं के संचालन से अवगत कराया गया। साथ ही एटीसी टॉवर की कार्यप्रणाली, संचार एवं नेविगेशन प्रणालियों (CNS) तथा विमान दुर्घटना एवं अग्निशमन सेवा (ARFF) की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया।

अधिकारियों को हवाई अड्डे पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की भी जानकारी दी गई। एयरपोर्ट प्रबंधन ने नागरिक उड्डयन क्षेत्र में तकनीकी समन्वय और सुरक्षा मानकों की अहमियत पर विशेष जोर दिया।

इस अध्ययन भ्रमण का मुख्य उद्देश्य भावी प्रशासनिक अधिकारियों को नागरिक उड्डयन सेवाओं की बुनियादी संरचना और कार्यप्रणाली से परिचित कराना था, ताकि वे प्रशासनिक जिम्मेदारियों के दौरान इन व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।

Share:
Copied!