भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज पटना पहुंच रहे हैं। पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला बिहार दौरा है,

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज पटना पहुंच रहे हैं। पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला बिहार दौरा है,


पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज पटना पहुंच रहे हैं। पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला बिहार दौरा है, जिसे लेकर प्रदेश भाजपा संगठन में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
बिहार के युवा नेता को पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में जोश है। इसी को लेकर भाजपा की ओर से उनके स्वागत में भव्य रोड शो और अभिनंदन समारोह की व्यापक तैयारियां की गई हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, पटना पहुंचते ही श्री नितिन नबीन का पारंपरिक और भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर संगठन को मजबूती देने का संदेश भी देंगे।

Share:
Copied!