मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अमर वीर शहीद निर्मल महतो को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अमर वीर शहीद निर्मल महतो को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अमर वीर शहीद निर्मल महतो को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

रांची:

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता अमर वीर शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने आज जेल मोड़, रांची स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज का दिन झारखंड के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। आदिवासी-मूलवासी समाज के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले वीर शहीद निर्मल महतो ने झारखंड आंदोलन को नई दिशा दी। उनके संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज झारखंड एक अलग राज्य के रूप में अपनी पहचान बना सका है।

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य गठन को 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं और ऐसे वीर सपूतों का योगदान राज्य के लिए गौरव का विषय है। शहीद निर्मल महतो जी के विचार, आदर्श और संघर्ष आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जिस समय शहीद निर्मल महतो जी की शहादत हुई, वे युवा अवस्था में थे। आज राज्य का हर नौजवान उन्हें अपना मार्गदर्शक मानता है और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प ले रहा है। आने वाले समय में भी उनके विचारों को जीवित रखते हुए झारखंड निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।

Share:
Copied!