रांची के तत्वावधान में राज्य के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली गतका प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ी वेदांत भारद्वाज ने कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है।

रांची के तत्वावधान में राज्य के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली गतका प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ी वेदांत भारद्वाज ने कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तत्वावधान में राज्य के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली गतका प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ी वेदांत भारद्वाज ने कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है।
यह प्रतियोगिता 6 से 11 जनवरी 2026 तक पंजाब के लुधियाना स्थित पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ओपन थिएटर में आयोजित की गई। अंडर–19 बालक वर्ग के फरी सोटी इंडिविजुअल इवेंट में वेदांत भारद्वाज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
वेदांत ने नॉकआउट राउंड में छत्तीसगढ़ को 63–59 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तेलंगाना को 57–42 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला जम्मू एवं कश्मीर के खिलाड़ी से हुआ, जिसमें वेदांत को 82–65 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
इसके पश्चात कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में वेदांत भारद्वाज ने मेजबान पंजाब को 42–35 से पराजित करते हुए झारखंड के लिए तीसरा स्थान सुनिश्चित किया। प्रतियोगिता में झारखंड टीम के कोच पप्पू कुमार सिंह एवं टीम एच.ओ.डी. एम. मोदस्सर की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Share:
Copied!