रांची नगर निकाय चुनाव: वार्ड 41 से नीलम चौधरी ने किया नामांकन, समर्थकों के साथ किया जनसंपर्क

रांची नगर निकाय चुनाव: वार्ड 41 से नीलम चौधरी ने किया नामांकन, समर्थकों के साथ किया जनसंपर्क


रांची नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर वार्ड 41 से भावी पार्षद प्रत्याशी नीलम चौधरी ने मंगलवार को रांची समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व वे अपने आवास से समर्थकों के साथ निकलीं और क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की।
इस दौरान उन्होंने जगन्नाथ स्वामी पंचमुखी हनुमान मंदिर, बगलामुखी मंदिर और साइट फाइव शिव मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद नीलम चौधरी ने पूरे वार्ड क्षेत्र का भ्रमण करते हुए लोगों से समर्थन और वोट की अपील की।
नामांकन और जनसंपर्क कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने नीलम चौधरी के पक्ष में नारेबाजी करते हुए जीत का भरोसा जताया।

Share:
Copied!