रांची में महिला वकीलों से दुर्व्यवहार के विरोध में अधिवक्ताओं का बहिष्कार लगाया काला बिला…

रांची में महिला वकीलों से दुर्व्यवहार के विरोध में अधिवक्ताओं का बहिष्कार लगाया काला बिला…

रांची के एसटी-एससी थाना में महिला अधिवक्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर रांची सिविल कोर्ट के वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर न्यायिक कार्य से दूरी बनाई और घटना के खिलाफ नाराजगी जताई।

वकीलों का आरोप है कि 5 फरवरी को अधिवक्ता सविता कुजूर, सोनी लकड़ा, अमिता बिरुआ और नीलिमा रानी अपने मुवक्किल की शिकायत दर्ज कराने एसटी-एससी थाना पहुंची थीं। वहां मौजूद अधिकारी ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि जब महिला अधिवक्ता अपने कानूनी अधिकार की बात करने थाना प्रभारी के पास गईं तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वकीलों का कहना है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

Share:
Copied!