सरायकेला-खरसावाँ पुलिस ने महिला अपराध नियंत्रण, रोकथाम और सुरक्षा जागरुकता अभियान

सरायकेला-खरसावाँ पुलिस ने महिला अपराध नियंत्रण, रोकथाम और सुरक्षा जागरुकता अभियान


पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी के नेतृत्व में तथा महिला थाना प्रभारी SI कुमारी तिलोत्मा की उपस्थिति में कस्तूरबा गांधी विद्यालय, खरसावां में महिला अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

इस अभियान के दौरान छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को निम्न विषयों पर जागरूक किया गया 

  • महिला अपराध से संबंधित जानकारी
  • पॉक्सो एक्ट के प्रावधान
  • महिला सुरक्षा से जुड़ी उपयोगी जानकारी
  • नशा मुक्ति का महत्व
  • आपातकालीन सेवा डायल-112 की जानकारी
  • साइबर फ्रॉड से बचाव एवं टोल फ्री नंबर 1930
  • महिलाओं के कानूनी अधिकार एवं सुरक्षा प्रावधान

अभियान में उपस्थित सदस्य:

  • ASI नंदिता बिरुआ
  • कांस्टेबल कृपा भेंगरा

इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं छात्राओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति सजग एवं सशक्त बनाना है।

Share:
Copied!