हजारीबाग में मुठभेड़, एक करोड़ इनामी नक्सली सहदेव सोरेन ढेर

हजारीबाग जिले के गीरहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत पनतीतरी जंगली इलाका (बोकारो एवं गिरिडीह का सीमावर्ती क्षेत्र) में सुरक्षाबलों और भाकपा (माओवादी) नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई।

मिली जानकारी के अनुसार COBRA बटालियन और गिरिडीह/हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान में निकली थी। इसी दौरान माओवादी संगठन के कुख्यात दस्ता सरगना, एक करोड़ इनामी सहदेव सोरेन के साथ भिड़ंत हो गई। 

एक करोड़ इनामी सहदेव सोरेन
 अन्य दो नक्सली थे। 

अभियान की स्थिति

  • मुठभेड़ स्थल से तीन नक्सलियों का शव बरामद हुआ है।
  • इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
  • सुरक्षाबलों ने बताया कि मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किए जाने की संभावना है।

 पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि यह नक्सल विरोधी अभियान क्षेत्र में सक्रिय माओवादी नेटवर्क को बड़ी चोट है।

Share:
Copied!