हेमंत सरकार के पास आत्मनिर्भर झारखंड बनाने का कोई विजन नहीं: अरुण सिंह

हेमंत सरकार के पास आत्मनिर्भर झारखंड बनाने का कोई विजन नहीं: अरुण सिंह

हेमंत सरकार के पास आत्मनिर्भर झारखंड बनाने का कोई विजन नहीं: अरुण सिंह

मोदी सरकार की देन है राज्य में दिख रहा विकास • इंडी गठबंधन पर जमकर हमला • कांग्रेस को बताया ‘फ्रस्ट्रेटेड राजनीति’ का केंद्र

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में हेमंत सरकार और इंडी गठबंधन पर करारा प्रहार किया। सिंह झारखंड दौरे पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक में शामिल होने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 2047 तक विकसित भारत निर्माण का लक्ष्य लेकर तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन झारखंड सरकार के पास आत्मनिर्भर झारखंड के लिए कोई स्पष्ट विजन नहीं है।

“हेमंत सरकार झारखंड को विकास से दूर ले जा रही

 झारखंड सरकार विकसित राज्य के लिए 2050 का लक्ष्य बता रही है, जबकि पिछले छह वर्षों में सरकार ने विकास का कोई नया खाका तैयार नहीं किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि—

  • राज्य में लूट और भ्रष्टाचार चरम पर है
  • स्कूलों में शिक्षक नहीं
  • अस्पतालों में दवाइयों की भारी कमी
  • बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने के मामले
  • DMFT फंड की लूट
  • बोकारो सहित कई जिलों में घोटाले
  • और सड़क मरम्मत जैसे बुनियादी कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं

उन्होंने कहा कि राज्य में जो भी विकास, सड़कें या बुनियादी ढांचे दिख रहे हैं, वे पूरी तरह मोदी सरकार की देन हैं।

बिहार चुनाव और IND गठबंधन पर निशाना

बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंह ने कहा कि यह जीत मोदी के गारंटी मॉडल और नीतीश कुमार के सुशासन की जीत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इंडी गठबंधन विकास की राजनीति नहीं करता, इसलिए जनता उसे लगातार नकार रही है।

“झामुमो को बिहार में अपमानित किया, झारखंड में भोग रहे सत्ता”

अरुण सिंह ने कहा कि बिहार चुनाव में कांग्रेस ने झामुमो के साथ कोई सहयोग नहीं किया, जिससे गठबंधन के भीतर खटपट और बढ़ेगी, जिसका असर झारखंड की राजनीति पर भी देखने को मिलेगा।

घाटशिला उपचुनाव पर प्रतिक्रिया

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झामुमो की जीत पर उन्होंने कहा 
“यह जीत झामुमो के प्रदर्शन की नहीं, बल्कि सहानुभूति और सत्ता के दुरुपयोग की जीत है।

Share:
Copied!