Skip to content
Tuesday, October 6, 2026
  • करोड़ों की जमीन फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन: 25-25 हजार के इनामी पिता-पुत्र गिरफ्तार, रिश्तेदार के घर से दबोचे गए
  • जंतर-मंतर प्रदर्शन में महिला पत्रकारों से कथित बदसलूकी का आरोप, दिल्ली पुलिस पर उठे सवाल; क्राइम ब्रांच करेगी जांच
  • बांग्लादेश से भारत लाई गईं 4 युवतियां, जांच में सामने आया जम्मू कनेक्शन; पहले 3 को पहुंचाया था, ग्वालियर में खुला नेटवर्क
  • प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर की हत्या! बलरामपुर में सिर-धड़ अलग कर फेंका, दोनों आरोपी जेल भेजे गए
newshawkers

newshawkers

Newsletter
Random News
  • बड़ी ख़बरें
  • ख़बर
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य की खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • स्पोर्ट्स
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • सेक्स & रिलेशनशिप
  • चुनाव
  • वीडियो
  • करोड़ों की जमीन फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन: 25-25 हजार के इनामी पिता-पुत्र गिरफ्तार, रिश्तेदार के घर से दबोचे गए
  • जंतर-मंतर प्रदर्शन में महिला पत्रकारों से कथित बदसलूकी का आरोप, दिल्ली पुलिस पर उठे सवाल; क्राइम ब्रांच करेगी जांच
  • बांग्लादेश से भारत लाई गईं 4 युवतियां, जांच में सामने आया जम्मू कनेक्शन; पहले 3 को पहुंचाया था, ग्वालियर में खुला नेटवर्क
  • प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर की हत्या! बलरामपुर में सिर-धड़ अलग कर फेंका, दोनों आरोपी जेल भेजे गए
newshawkers

newshawkers

Newsletter
Random News
  • बड़ी ख़बरें
  • ख़बर
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य की खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • स्पोर्ट्स
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • सेक्स & रिलेशनशिप
  • चुनाव
  • वीडियो
  • Home
  • ख़बर
  • UP Teachers News: यूपी के 10 लाख शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात, कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा 10 लाख का लाइफ इंश्योरेंस और करोड़ों का एक्सीडेंट कवर

Highlight News

breaking news
ख़बर
करोड़ों की जमीन फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन: 25-25 हजार के इनामी पिता-पुत्र गिरफ्तार, रिश्तेदार के घर से दबोचे गए
breaking news
ख़बर
जंतर-मंतर प्रदर्शन में महिला पत्रकारों से कथित बदसलूकी का आरोप, दिल्ली पुलिस पर उठे सवाल; क्राइम ब्रांच करेगी जांच
breaking news
ख़बर
बांग्लादेश से भारत लाई गईं 4 युवतियां, जांच में सामने आया जम्मू कनेक्शन; पहले 3 को पहुंचाया था, ग्वालियर में खुला नेटवर्क
breaking news
ख़बर
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर की हत्या! बलरामपुर में सिर-धड़ अलग कर फेंका, दोनों आरोपी जेल भेजे गए
  • breaking news
  • ख़बर
  • दुनिया
  • देश
  • बड़ी ख़बरें

UP Teachers News: यूपी के 10 लाख शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात, कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा 10 लाख का लाइफ इंश्योरेंस और करोड़ों का एक्सीडेंट कवर

Suraj Rajak3 months ago01 mins

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े लाखों शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत और आर्थिक सुरक्षा देने वाली पहल सामने आई है। राज्य सरकार अब शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों तथा स्थायी और संविदा कार्मिकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा के साथ व्यापक बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने जा रही है। इस योजना के तहत करीब 10 लाख शिक्षक एवं कर्मचारी विभिन्न प्रकार के इंश्योरेंस कवर का लाभ उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 8 जुलाई को वाराणसी में इस संबंध में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और बेसिक शिक्षा विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

8 जुलाई को होगा बड़ा एमओयू, लाखों कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

बेसिक शिक्षा विभाग और भारतीय स्टेट बैंक के बीच होने वाला यह समझौता राज्य के लगभग 4.50 लाख स्थायी और 5.50 लाख संविदा कार्मिकों को एसबीआई के विशेष सैलरी पैकेज से जोड़ने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिवारों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। यह कार्यक्रम वाराणसी में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना और डीबीटी वितरण कार्यक्रम के दौरान संपन्न होगा।

स्थायी शिक्षकों और कर्मचारियों को मिलेगा 10 लाख का लाइफ इंश्योरेंस

प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार, जिन स्थायी कर्मचारियों का मासिक वेतन 10 हजार रुपये से अधिक है, उन्हें 10 लाख रुपये का ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस कवर दिया जाएगा। इसके अलावा 1 करोड़ रुपये तक का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस, 1 करोड़ रुपये का स्थायी दिव्यांगता बीमा कवर और 1.60 करोड़ रुपये तक का एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

इतना ही नहीं, किसी अनहोनी की स्थिति में कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा और बेटियों के विवाह के लिए भी अतिरिक्त (एड-ऑन) बीमा सुरक्षा उपलब्ध होगी, जिससे परिवारों को आर्थिक सहारा मिल सकेगा।

संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा विशेष बीमा सुरक्षा पैकेज

एमओयू के तहत 10 हजार रुपये या उससे अधिक मासिक वेतन पाने वाले संविदा कर्मचारियों को भी व्यापक बीमा लाभ मिलेगा। ऐसे कर्मचारियों को 30 लाख रुपये तक का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर प्रदान किया जाएगा। स्थायी विकलांगता की स्थिति में 30 लाख रुपये और आंशिक विकलांगता होने पर 15 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा। इसके अलावा एयर एक्सीडेंट होने पर 30 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर भी दिया जाएगा।

इसके साथ ही बच्चों की पढ़ाई और बेटियों के विवाह के लिए एड-ऑन सुरक्षा भी इस योजना का हिस्सा होगी। वहीं जिन कर्मचारियों का मासिक नेट वेतन 10 हजार रुपये से कम है, उन्हें जीरो बैलेंस एसबीआई खाते और रुपे डेबिट कार्ड के माध्यम से 1 लाख रुपये तक का बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा।

एसबीआई सैलरी अकाउंट धारकों को मिलेगा सीधा फायदा

योजना लागू होने के बाद जिन कर्मचारियों के वेतन खाते पहले से भारतीय स्टेट बैंक में हैं, उनके खातों को एसबीआई के विशेष सैलरी पैकेज में परिवर्तित किया जाएगा। वहीं जिन कर्मचारियों के खाते किसी अन्य बैंक में हैं, उन्हें एसबीआई में वेतन खाता खुलवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि वे इस योजना के सभी लाभ प्राप्त कर सकें।

सभी जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को निर्देश दिए हैं कि वे एसबीआई के स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उद्देश्य यह है कि अधिक से अधिक शिक्षक और कर्मचारी इस नई सुविधा और उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी प्राप्त कर सकें।

साथ ही मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का प्रदेश के सभी जिलों में लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, ताकि हर शिक्षक और कर्मचारी इस महत्वपूर्ण पहल से जुड़ सके।

Share:
Copied!
Tagged: Air Accident Insurance Basic Education Department UP BSA News Cashless Health Scheme Contract Employees Insurance DBT Distribution Program Education News Hindi Google Discover News Government Employees Insurance Group Life Insurance Insurance News India Latest Education News India Monika Rani Permanent Disability Insurance Personal Accident Insurance SBI Insurance Cover SBI Insurance Scheme SBI MoU SBI Salary Package SBI Teacher Salary Account School Education DG SEO News Hindi Teacher Benefits UP Teacher Cashless Treatment Teacher Family Security Teacher Group Life Insurance Teacher Insurance Scheme Teacher Medical Scheme Teacher News Hindi Teacher Salary Account SBI Teacher Welfare News Teacher Welfare Scheme Trending UP News UP Breaking News UP Cashless Medical Scheme UP Education News UP Government Latest Update UP Government Scheme UP latest news UP Sarkari Yojana UP School Education UP Teacher Insurance UP Teacher News UP Teachers News UP Teachers Update Uttar Pradesh Government News Uttar Pradesh Teachers News Yogi Adityanath News अनुदेशक समाचार उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश सरकारी योजना मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना यूपी शिक्षक न्यूज़ यूपी शिक्षक बीमा योजना यूपी शिक्षक समाचार योगी आदित्यनाथ रसोइया योजना शिक्षक कल्याण योजना शिक्षामित्र योजना शिक्षामित्र समाचार सरकारी कर्मचारी बीमा संविदा कर्मचारी बीमा

Post navigation

Previous: TMC Crisis: ममता बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ’ब्रायन को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे से बढ़ी सियासी हलचल
Next: Bharat Tiwari Case: भरत तिवारी की मौत पर गरजे चिराग पासवान, बोले- दोषी पुलिस अधिकारियों को मिलेगी कड़ी सजा, परिवार को हर हाल में मिलेगा न्याय

Related News

करोड़ों की जमीन फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन: 25-25 हजार के इनामी पिता-पुत्र गिरफ्तार, रिश्तेदार के घर से दबोचे गए

Suraj Rajak12 hours ago 0

जंतर-मंतर प्रदर्शन में महिला पत्रकारों से कथित बदसलूकी का आरोप, दिल्ली पुलिस पर उठे सवाल; क्राइम ब्रांच करेगी जांच

Suraj Rajak12 hours ago12 hours ago 0

बांग्लादेश से भारत लाई गईं 4 युवतियां, जांच में सामने आया जम्मू कनेक्शन; पहले 3 को पहुंचाया था, ग्वालियर में खुला नेटवर्क

Suraj Rajak12 hours ago12 hours ago 0

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर की हत्या! बलरामपुर में सिर-धड़ अलग कर फेंका, दोनों आरोपी जेल भेजे गए

Suraj Rajak12 hours ago12 hours ago 0

Recent Posts

  • करोड़ों की जमीन फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन: 25-25 हजार के इनामी पिता-पुत्र गिरफ्तार, रिश्तेदार के घर से दबोचे गए
  • जंतर-मंतर प्रदर्शन में महिला पत्रकारों से कथित बदसलूकी का आरोप, दिल्ली पुलिस पर उठे सवाल; क्राइम ब्रांच करेगी जांच
  • बांग्लादेश से भारत लाई गईं 4 युवतियां, जांच में सामने आया जम्मू कनेक्शन; पहले 3 को पहुंचाया था, ग्वालियर में खुला नेटवर्क
  • प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर की हत्या! बलरामपुर में सिर-धड़ अलग कर फेंका, दोनों आरोपी जेल भेजे गए
  • मुंबई में CJP के प्रदर्शन पर फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘पहले ही बता देना चाहता हूं, फेक नैरेटिव नहीं चलेगा’

Popular Categories

  • breaking news (2,142)
  • कारोबार (538)
  • ख़बर (2,907)
  • चुनाव (105)
  • झारखंड (239)
  • तकनीक (172)
  • दुनिया (844)
  • देश (1,421)
  • बड़ी ख़बरें (1,369)
  • बिहार (461)
  • मनोरंजन (585)
  • रांची (148)
  • राजनीति (385)
  • राज्य की खबरें (544)
  • लाइफस्टाइल (149)
  • वीडियो (5)
  • सेक्स & रिलेशनशिप (68)
  • स्पोर्ट्स (255)

ट्विटर

Tweets by @NewsHawkers

Tags

breaking news कारोबार चुनाव झारखंड तकनीक दुनिया देश बिहार बड़ी ख़बरें मनोरंजन रांची राजनीति राज्य की खबरें लाइफस्टाइल वीडियो सेक्स & रिलेशनशिप स्पोर्ट्स ख़बर
  • breaking news
  • कारोबार
  • ख़बर
  • चुनाव
  • झारखंड
  • तकनीक
  • दुनिया
  • देश
  • बड़ी ख़बरें
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • रांची
  • राजनीति
  • राज्य की खबरें
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • सेक्स & रिलेशनशिप
  • स्पोर्ट्स
newshawkers @2026. Powered By BlazeThemes.
  • Twitter
  • Facebook
  • Google+
  • Youtube
  • Rss
  • Instagram