अनीशा ने काटी के कील पर लेटकर शुरू की तपस्या 

अनीशा ने काटी के कील पर लेटकर शुरू की तपस्या 

अनीशा ने काटी के कील पर लेटकर शुरू की तपस्या 


नवरात्रि के पावन अवसर पर जहां भक्तजन माता रानी की भक्ति में लीन होकर पूजा-पाठ और व्रत कर रहे हैं, वहीं लातेहार में एक अनोखी साधना चर्चा का विषय बनी हुई है।

लातेहार सदर प्रखंड के पोचारा गाँव की 15 वर्षीय अनीशा कुमारी ने नवरात्र के पहले दिन से ही काँटीदार चौकी (काँटी के कील) पर लेटकर साधना शुरू की है। भक्तिभाव में लीन अनीशा नौ दिनों तक फलाहार कर माता रानी की आराधना कर रही है।

अनीशा की माँ सीमा देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले अनीशा को स्वप्न में माता रानी के दर्शन हुए और माता ने साधना करने का आदेश दिया। इसके बाद परिवार ने चौकी तैयार कराई, जिस पर 32 किलो काटी के नुकीले कील लगाए गए। प्रथम दिन से ही अनीशा साधना में लीन है।

अनीशा बताती है,

माँ ने स्वप्न में कहा कि मेरी साधना करो, तुम्हारी सारी परेशानियाँ दूर हो जाएँगी। तभी मैंने नवरात्रि में कठोर साधना का प्रण लिया और अब उसी संकल्प को निभा रही हूँ। 

Share:
Copied!