आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना को लगने वाला दीपावली मेले का दिया निमंत्रण

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से की मुलाकात

 मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक  कल्पना सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।

जेसोवा की ओर से प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 से 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले दिवाली मेले में सपरिवार शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

5 दिनों तक चलने वाले इस मेले में विभिन्न सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को इन कार्यक्रमों की जानकारी दी और जेसोवा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कल्याण कार्यों एवं गतिविधियों से भी अवगत कराया।

उपस्थित प्रतिनिधि

  •  प्रीति कुमारी – अध्यक्ष, जेसोवा
  •  मनु झा – सचिव
  •  शिवानी सिंह – कोषाध्यक्ष
  •  रंजना कुमार – कार्यकारिणी समिति सदस्य
  • जेसोवा लगातार समाजसेवा व सामाजिक उत्थान के कार्यों से राज्य में अपनी विशेष पहचान बना रहा है ।
Share:
Copied!