दुमका कोर्ट से बरी होने पर डॉ. इरफान अंसारी को बसंत सोरेन की बधाई
दोनों नेताओं ने फैसले को बताया- सत्य की जीत, झूठ की हार
दुमका विधायक बसंत सोरेन ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को दुमका कोर्ट से बाइज्ज़त बरी होने पर हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर दोनों नेताओं की मुलाकात हुई, जहां उन्होंने लंबे समय तक बातचीत की। विधायक बसंत सोरेन ने इस फैसले को सत्य की जीत और झूठ की हार करार दिया।
वहीं, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भी विधायक बसंत सोरेन के सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद जताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला न्याय और सच्चाई पर लोगों के भरोसे को और मजबूत करेगा।



