दुर्गा पूजा को लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक 

दुर्गा पूजा को लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक 

राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इसी कड़ी में रांची जोन के आईजी मनोज कौशिक की अध्यक्षता में वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सीनियर एसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी डीएसपी मौजूद रहे।

 बैठक के मुख्य बिंदु पर हुई चर्चा 

  • पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान
  • ट्रैफिक प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की तैयारी
  • महिला सुरक्षा को प्राथमिकता
  • सोशल मीडिया मॉनिटरिंग पर विशेष फोकस
  • संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती
  • ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से चौकसी
  • दो कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती
  • 5000 से अधिक पुलिस बल मैदान में
  • पंडालों के पास अस्थायी कंट्रोल रूम और क्विक रिस्पॉन्स टीम

आईजी मनोज कौशिक ने कहा कि प्रशासन का पूरा ध्यान शांति व्यवस्था बनाए रखने पर है। पूजा आयोजकों के साथ समन्वय कर गाइडलाइन साझा की जा रही है, ताकि त्योहार को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें और दुर्गा पूजा को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं।

Share:
Copied!