सरायकेला पुलिस ने अफीम की अवैध खेती को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

सरायकेला पुलिस ने अफीम की अवैध खेती को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

सरायकेला-खरसावाँ पुलिस का प्री कल्टीवेशन ड्राइव, अफीम की अवैध खेती रोकने के लिए जनजागरूकता अभियान जारी

 वर्तमान फ़सलीय वर्ष में जिले में अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावाँ पुलिस द्वारा प्री कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से आमजन को अफीम की अवैध खेती के दुष्परिणामों और वैकल्पिक खेती के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

  • खरसावां थाना अंतर्गत रीडिंग बाजार,
  • कुचाई थाना अंतर्गत बीन्गकुटा गांव,
  • दलभंगा ओपी अंतर्गत दलभंगा बाजार, तथा
  • ईचागढ़ थाना अंतर्गत डूमटांड़ बाजार में
    स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध से संबंधित जानकारी साझा की गई।

अभियान के दौरान संबंधित थाना प्रभारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को स्थानीय भाषा में अफीम की अवैध खेती से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और कानूनी दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक फसलों की खेती करने के लिए प्रेरित किया गया।

सरायकेला-खरसावाँ पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि जिले में अफीम की अवैध खेती की संभावनाओं को पूरी तरह समाप्त किया जा सके और सुरक्षित, स्वस्थ तथा आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था को प्रोत्साहित किया जा सके।

Share:
Copied!