सारंडा में नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में घायल सीआरपीएफ जवान महेंद्र लस्कर शहीद, रांची में दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

 नक्सलमुक्त झारखंड बनाने के उद्देश्य से सुरक्षा बलों द्वारा सारंडा जंगल में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान शुक्रवार, 10 अक्टूबर को जराइकेला थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

विस्फोट में सीआरपीएफ 60 बटालियन के इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्राएएसआई रामकृष्ण गगराई और हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर गंभीर रूप से घायल हुए थे। सभी को तत्काल इलाज के लिए राउरकेला के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर ने वीरगति प्राप्त की

शहीद महेंद्र लस्कर असम के निवासी थे और कई वर्षों से झारखंड में नक्सल विरोधी अभियानों में तैनात थे। उनकी शहादत की खबर मिलते ही सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस बल के बीच शोक की लहर दौड़ गई।

शनिवार को शहीद का पार्थिव शरीर रांची के धुर्वा स्थित सीआरपीएफ 133 बटालियन मुख्यालय लाया गया, जहां उन्हें राज्यपाल संतोष गंगवारकेंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठझारखंड सरकार के मंत्री चमरा लिंडामुख्य सचिव अविनाश कुमारडीजीपी अनुराग गुप्ता समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों ने अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की

Share:
Copied!